Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-04

Ranchi: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से झारखंड में शोक की लहर, आज रांची लाया जाएगा पार्थिव शरीर, कल नेमरा में अंतिम संस्कार, राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक, 4 और 5 अगस्त को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके निधन पर झारखंड सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा और राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।


आज शाम तक उनका पार्थिव शरीर झारखंड की राजधानी रांची लाया जाएगा। एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को मोरहाबादी स्थित उनके आवास ले जाया जाएगा, जहां समर्थकों और आमजन के अंतिम दर्शन के लिए व्यवस्था की जाएगी।


कल सुबह पार्थिव शरीर को पहले JMM पार्टी कार्यालय और फिर झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां नेता, मंत्री और कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उनके पैतृक गांव नेमरा (जिला बोकारो) ले जाकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 4 और 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को झारखंड की राजनीति और जनआंदोलन की एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !