Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-03

BJP Tiranga Yatra Saraikela: सरायकेला में भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक

सरायकेला में आगामी 10 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में जिला प्रभारी सुबोध कुमार गुड्डू ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और कार्यकर्ताओं से अपने घर में देश का तिरंगा फहराने और आसपास के पड़ोसियों को भी तिरंगा वितरण करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने की।

प्रत्येक मंडल में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यकर्ताओं से अपने घर में देश का तिरंगा फहराने और आसपास के पड़ोसियों को भी तिरंगा वितरण करने का आह्वान किया गया।

भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की ताकत पूरी दुनिया देख ली है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, कार्यक्रम संयोजक राजा सिंह देव, राकेश मिश्रा, सूर्या देवी, कविता दास, अभिषेक आचार्य, विश्वजीत प्रधान, बद्री दरोगा, सुमित चौधरी, लिपू महंती, बीजू दत्ता, राजकुमार सिंह, पंकज सिंह, दिवाकर सिंह, मुरली प्रधान, सुमन मुखर्जी, मनोज शर्मा, प्रशांत महतो, खिरोद महतो, मनसा लोहार सहित कई जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !