Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-03

Bokaro News: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पहले इंजीनियरिंग कॉलेज की तैयारियों की समीक्षा

Bokaro News: बोकारो शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने चंदनकियारी क्षेत्र के प्रमुख सरकारी संस्थानों, योजनाओं और कार्यालयों का निरीक्षण किया। यह दौरा विकास और व्यवस्था सुधार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। सबसे पहले उन्होंने नवनिर्मित इंजीनियरिंग कॉलेज का जायजा लिया और मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की।

उपायुक्त ने जर्मन हैंगर, सड़क निर्माण, प्रवेश व निकासी मार्ग, हैलीपैड स्थल चिन्हित करने जैसे अहम बिंदुओं पर निर्देश दिए। परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा भी की गई।

चंदनकियारी आईटीआई के औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परिसर में फैली गंदगी और झाड़ियों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने प्रखंड व अंचल के अधिकारियों को सात दिनों के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही, संस्थान के पिछले तीन वर्षों के वित्तीय रिकॉर्ड, सफाई एजेंसी और उनके खर्च की रिपोर्ट भी मांगी।

खिलाड़ी हित में निर्देश, स्टेडियम की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन चंदनकियारी स्टेडियम निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने इसे आदर्श खेल परिसर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत आपूर्ति, जल निकासी और बुनियादी ढांचे को लेकर जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन को कार्य योजना तैयार करने को कहा।

उपायुक्त ने प्रखंड और अंचल कार्यालयों में रजिस्टर, रिकॉर्ड, कैश बुक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा की। उन्होंने नियमित साफ-सफाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण का निर्देश दिया।

खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन का निर्देश, एजेंसी पर कार्रवाई चंदनकियारी आवासीय एथलेटिक्स बालक प्रशिक्षण केंद्र में भोजन की गुणवत्ता को लेकर खिलाड़ियों की शिकायत पर उपायुक्त ने संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित एजेंसी को जांच तक रसोई संचालन पर रोक और सेन्टर फॉर एक्सीलेंस एजेंसी के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !