Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-01

Saraikela Kharsawan: सरायकेला-खरसावाँ जिला में ब्राउन शुगर के अवैध खरीद-बिक्री एवं व्यापार के विरूद्ध छापेमारी, दो गिरफ्तार

Saraikela Kharsawan: सरायकेला-खरसावाँ जिला अन्तर्गत ब्राउन शुगर के अवैध खरीद-बिक्री एवं व्यापार के विरूद्ध छापेमारी एवं कारोबारीयों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अलग-अलग टीम गठन कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

 इसी क्रम मे दिनांक- 31.07.2025 को एंटी क्राईम चेकिंग के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कपाली ओ०पी० अंतर्गत बारी कॉलोनी, तमुलिया तालाब के पास छापेमारी कर अवैध ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री में लिप्त 02 (दो) व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से कुल- 19 (उन्नीस) पुड़िया ब्राउन सुगर बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों प्राथमिकी अभियुक्तों को आज दिनांक 01.08.2025 को माननीय न्यायालय मे उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है। काण्ड मे शामिल एक अन्य प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

बरामद वस्तु 
कुल- 19 (उन्नीस) पुड़िया ब्राउन सुगर, ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री से प्राप्त कुल- 5950 (पाँच हजार नौ सौ पचास रूपये मात्र)।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम और पता

मोनू सिंह, उम्र- करीब 21 वर्ष, पे0 प्रेम सिंह, पताः सा० तमुलिया बस्ती, नीयर हरि मंदिर, थाना-कपाली ओ०पी०, जिला- सरायकेला-खरसावाँ एवं, मो0 सोनू आलम उर्फ दानिश, उम्र करीब 25 वर्ष, पे०- मो० कलाम आलम, पताः सा०- रोड़ नंबर- 17, आजाद बस्ती, थाना- आजादनगर, जिला- पूर्वी सिंहभूम।

छापेमारी दल के सदस्य

1. अरविंद बिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चांडिल।

2. धीरंजन कुमार, प्रभारी, कपाली ओ०पी० 

3. हसनैन अंसारी, पु०अ०नि०, कपाली ओ०पी० 

4. अनिता सोरेन, पु०अ०नि०, कपाली ओ०पी० 

5. मो खुर्शीद आलम, पुअनि, कपाली ओपी.

6. मनोज कुमार मिश्रा, स०अ०नि०, कपाली ओ०पी० 

7. आ0 18 बिपुल कुमार तिवारी, टाईगर मोबाईल, कपाली ओ०पी० 

8. नंबर 101 सुनील हफ्तगाड़ा, कपाली ओ.पी.

9. आ0 963 गोपाल कृष्ण, कपाली ओ०पी० 

10. सी.एच.ए. 1144 नलिन कुमार, कपाली ओ.पी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !