Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-31

Vishva Hindu Parishad: भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव बेनकाब -अरूण सिंह

Vishva Hindu Parishad: विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री अरूण सिंह ने मालेगांव ब्लास्ट मामले का फैसला का स्वागत करते हुए कहा कि मालेगांव ब्लास्ट मामले में अदालत का फैसला भारतीय राजनीति के एक लंबे और विवादित अध्याय का अंत है। सभी आरोपियों के बरी होने से यह स्पष्ट हो गया कि वर्षों तक भगवा आतंकवाद का जो नैरेटिव रचा गया, वह ठोस सबूतों पर नहीं बल्कि राजनीतिक फायदे के लिए गढ़ी गई कहानी थी।


यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी बेहद संवेदनशील रहा। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एवं अन्य आरोपियों ने डेढ़ दशक तक अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए संघर्ष किया, जबकि उन्हें मीडिया और काग्रेस एवं अन्य राजनीतिक पार्टी ने पहले ही ‘दोषी’ करार दे दिया था। इस दौरान न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा नष्ट हुई बल्कि समाज में अविश्वास और विभाजन भी गहराया।अदालत का यह फैसला न्यायपालिका की ताकत और निष्पक्षता का प्रतीक है। 

अब समय आ गया है कि राजनीतिक दल और जिम्मेदार संस्थान इस घटना से सबक लें। देश को ऐसी राजनीति से बचाना होगा, जो बिना प्रमाण के आरोपों पर अपना एजेंडा चलाती है। मालेगांव का फैसला हमें याद दिलाता है कि नैरेटिव चाहे जितना भी जोरदार क्यों न हो, सच्चाई और न्याय अंततः विजयी होता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !