Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-30

Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में बालिका से मिले बाल अधिकार आयोग सदस्य, उपायुक्त से चर्चा कर बच्चों की सुरक्षा पर दिए निर्देश

Jamshedpur: झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका ने बुधवार को एमजीएम अस्पताल में पटमदा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की छात्रा से मुलाकात की। यह छात्रा हाल ही में शारीरिक दंड की एक घटना के बाद अस्पताल में भर्ती है। श्री दोदराजका ने छात्रा के हालचाल जाने और उसके माता-पिता, चिकित्सकों तथा संबंधित पदाधिकारियों से बातचीत कर घटना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की।


इस दौरान बाल कल्याण समिति की सदस्य रूबी साहू, जुझार सोरेन तथा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रेम प्रकाश भी उपस्थित थे। आयोग सदस्य ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और पीड़ित छात्रा को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


श्री दोदराजका ने बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देशित किया कि वे जिले में बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं अधिकारों को लेकर और अधिक सजग तथा सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि बच्चों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

इसके उपरांत आयोग सदस्य ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से भेंट कर घटना से संबंधित प्रशासनिक कार्रवाई की समीक्षा की। बातचीत के दौरान यह सहमति बनी कि जिले में बाल मैत्रीपूर्ण माहौल तैयार करने हेतु सभी संबंधित विभागों और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। साथ ही, किशोर न्याय प्रणाली की बेहतर समझ के लिए कार्यशालाएं व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !