Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-29

MLA Purnima Sahu: परसुडीह दुष्कर्म मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने की पीड़ित से मुलाकात, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

MLA Purnima Sahu: जमशेदपुर परसुडीह में पांच साल की नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सदर अस्पताल पहुंची और पीड़ित बच्ची से मुलाकात कर उसका हाल जाना. साथ ही विधायक ने सिविल सर्जन से बच्ची को पर्याप्त चिकित्सा सेवा मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

वही विधायक ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे समाज और मानवता के लिए शर्मनाक बताया. विधायक ने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए और राज्य सरकार पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि यह जानकर हैरानी हुई कि घटना की जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और दबाव पड़ने पर मामला दर्ज किया गया, उन्होंने बताया कि पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है उन्होंने उम्मीद जताई कि आरोपी को जल्द सख्त से सख्त सजा मिलेगी।

विधायक ने पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश देने की बात कही है, मालूम हो कि बीते शुक्रवार को 5 वर्षीय नाबालिक के साथ उसके मकान मालिक के बेटे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, पुलिस मामले में दिलचस्पी नहीं दिखा रही थी. स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव के बाद बीते रविवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !