Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-29

Jamshedpur JRD News: जेआरडी टाटा के 121वें जन्मदिन पर भव्य इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, 27 स्कूलों के 270 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Jamshedpur JRD: जमशेदपुर महान उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन जेआरडी टाटा की 121वीं जयंती के अवसर पर शहर में एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेआरडी टाटा इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के 27 प्रतिष्ठित स्कूलों के करीब 270 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य था छात्रों में ज्ञान, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और जेआरडी टाटा के जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

प्रतियोगिता को 6 राउंड में आयोजित किया गया, जिसमें टाटा से संबंधित प्रश्न पूछे गए हर राउंड में छात्रों की बुद्धिमत्ता, त्वरित निर्णय क्षमता और टीमवर्क की परीक्षा ली गई।

प्रतियोगिता में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली तीन टीमों को विजेता घोषित किया गया
 प्रथम स्थान – बल भारती चिमनिया विद्यालय
 द्वितीय स्थान – लिटिल फ्लावर स्कूल
तृतीय स्थान – सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल

इन विजेता टीमों को न केवल ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिए गए, बल्कि उन्हें कैश अवार्ड भी प्रदान किया गया। शहर दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर राइड का तोहफा

हेलीकॉप्टर राइड आयोजन समिति की ओर से घोषणा की गई कि सभी विजेता प्रतिभागियों को हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर शहर का हवाई दर्शन कराया जाएगा। यह पहल छात्रों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !