Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-29

Saraikela Fraud Case Suicide: ठगी मामले में फंसे कल्याण विभाग के लिपिक प्रेम चौधरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई वजह

सरायकेला: नौकरी के नाम पर ठगी के आरोपों में चर्चा में आए कल्याण विभाग के लिपिक प्रेम कुमार चौधरी ने गेस्ट हाउस स्थित अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के लिए शव को रखा गया है।
 
मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम चौधरी पर कुछ माह पहले युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी का आरोप लगा था। इस मामले को लेकर पीड़ित युवक-युवतियां सरायकेला थाने भी पहुंचे थे, लेकिन प्रेम चौधरी ने पैसा वापस करने का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया था।

पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या की वजहों का उल्लेख है। नोट के अनुसार, मानसिक तनाव और सामाजिक बदनामी से वह काफी परेशान थे। प्रेम चौधरी रंगीन मिजाजी के लिए भी चर्चित रहे हैं और कार्यालय से लेकर निजी जीवन तक कई विवादों में रहे।

बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर के निवासी थे। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है और शव को शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !