Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-23

Adityapur Thana New Incharge: विनोद तिर्की बने आदित्यपुर थाना के नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

Meta Description

Saraikela: जिला पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक (2012 बैच) विनोद तिर्की को आदित्यपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश निर्गत करते हुए बुधवार दोपहर इन्हें तत्काल थाना में योगदान देने का आदेश दिया गया है.

गौरतलब है कि पूर्व थाना प्रभारी राजीव सिंह का तबादला होने एवं विरमित होने के बाद तकरीबन 10 दिनों से भी अधिक समय तक थाना प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई थी. इसके बाद विनोद तिर्की को प्रभारी के रूप में प्रस्थापित किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने भरोसा जताया है कि नए प्रभारी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !