Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-01

सरायकेला: डायन के शक में पोते ने की दादी की हत्या, शव रेलवे ट्रैक पर फेंककर दिया आत्महत्या का रूप

सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस ने 30 मार्च को एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया था। मंगलवार को एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलने पर एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया।

भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला की पहचान सरायकेला थाना अंतर्गत नारायणपुर निवासी भवानी कैवर्त के रूप में हुई। जांच के दौरान महिला के पोते लक्ष्मण कैवर्त और उसके साथी चंदन कैवर्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, डायन के शक में पोते ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दादी की हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या या हादसे का रूप देने के लिए शव को मोटरसाइकिल से लाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार और मोटरसाइकिल जप्त कर ली है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !