Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-25

Jamshedpur News: जमशेदपुर सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा तृतीय सोमवारी को होने वाले सामुहिक जलाभिषेक यात्रा में स्थानीय श्र‌द्धालुओं में गजब का उत्साह

Jamshedpur News: भक्तिमय संगीत, आकर्षक झांकी के साथ पुष्पवर्षा एवं गंगाजल से जलाभिषेक रहेंगे आकर्षण का केंद्र, दो एम्बुलेंस के साथ तैनात रहेगी मेडिकल की टीम जमशेदपुर सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा तृतीय सोमवारी को होने वाले सामुहिक जलाभिषेक यात्रा को लेकर जहां स्थानीय श्र‌द्धालुओं में गजब का उत्साह है, तो वहीं मंदिर समिति ने इसे ऐतिहासिक बनाने की जबरदस्त तैयारी की है। आगामी 28 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा में कमेटी ने 21 हजार महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई है।
 संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सूर्य मंदिर समिति द्वारा तृतीय सोमवारी के अवसर पर जलाभिषेक यात्रा में हजारों शिवभक्त हाथों में जल लेकर सूर्य मंदिर शिवालय में जलार्पण करते हैं। पिछले कई वर्षों से यह आयोजन प्रत्येक वर्ष भव्य एवं व्यवस्थित रूप में सम्पन्न होता आया है।
इस वर्ष जलाभिषेक यात्रा को विभिन्न स्तरों से भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की गयी है। प्रातः 7 बजे श्रद्धालु बारीडीह हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे। जहां पर सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र गंगाजल से संकल्प एवं पूजन होगा। इसके पश्चात, श्रद्धालु कतारबद्ध होकर सूर्य मंदिर शिवालय के लिए प्रस्थान करेंगे। चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि जलाभिषेक यात्रा में भक्तिमय संगीत, आकर्षक झांकी, भजन मंडली की प्रस्तुति के साथ पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि जलाभिषेक यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।

चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि यात्रा के निमित्त मार्ग में तोरण द्वार के साथ पूरे रास्ते और शहर के प्रमुख गोलचक्कर को केसरिया ध्वज से सजाया गया है। यात्रा में 2 एम्बुलेंस के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि श्र‌द्धालुओं की भीड़ और व्रतधारी श्र‌द्धालुओं के सहूलियत हेतु बाबा बैधनाथ धाम की तर्ज अरघा के माध्यम से जलार्पण की तैयारी की गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !