Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-25

Jamtara News: जामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता, मिहिजाम से दो खूंखार अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार

Jamtara News: जामताड़ा जिले के मिहिजाम क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के निर्देश पर मिहिजाम थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिहार निवासी युवराज यादव उर्फ युवराज सिंह और मुकेश कुमार के रूप में हुई है।

दोनों फिलहाल मिहिजाम में रह रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया गया है कि युवराज यादव उर्फ युवराज सिंह मिहिजाम थाना में पूर्व से ही कई संगीन मामलों में नामजद है और उस पर कई कांड लंबित हैं। दोनों अपराधी क्षेत्र में जघन्य वारदातों में शामिल रहे हैं।


एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर बताया कि हाल ही के दिनों में रूपनारायणपुर में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है जिसमें इनकी संलिप्त की आशंका है रूपनारायणपुर पुलिस पदाधिकारी के द्वारा इसकी पूछताछ की जाएगी आगे एसपी ने कहा किया स्पष्ट है कि इन लोगों के द्वारा किसी व्यक्ति को जान से करने का प्रयास करने का प्लानिंग किया जा रहा था।

फिलहाल इन सभी लोगों से पूछताछ जारी है इन सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वही प्रेस वार्ता में मौजूद एडीपीओ बिकाश आनंद लगोरी , मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे, राजेश मंडल समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !