Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-24

Jamshedpur NH33 Accident: एनएच-33 पर पारडीह काली मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा, ऑल्टो कार को ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर एक ही परिवार के तीन लोग घायल

Jamshedpur NH33 Accident: जमशेदपुर, 24 जुलाई शहर के एनएच-33 पर स्थित पारडीह काली मंदिर के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक ऑल्टो कार को ओवरटेक करने के प्रयास में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर और फिर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई और उसके बाएं हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे, जो चांडिल के लुपुंगडीह गांव से जमशेदपुर किसी डॉक्टर को दिखाने आ रहे थे। इसी दौरान पारडीह मंदिर के पास यह हादसा हुआ। कार में दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चे सवार थे। हादसे में दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर घायल हो गए, जबकि बच्चों को मामूली चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। कुछ लोगों ने अपनी निजी गाड़ियों से घायलों को तत्काल ब्रह्मानंद अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !