Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-22

Kasturba Gandhi School Inspection: उप विकास आयुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

सरायकेला: मंगलवार को कुचाई प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण उप विकास आयुक्त रीना हासदा ने किया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की। कक्षाओं में जाकर छात्राओं से संवाद करते हुए उन्होंने साप्ताहिक परीक्षाओं, पाठ्यक्रम की प्रगति और पढ़ाई के तरीके की जानकारी ली।

उप विकास आयुक्त ने स्कूल परिसर में मौजूद स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, पेयजल सुविधा व अन्य आधारभूत संरचनाओं का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के बाद उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और चिन्हित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का आदेश दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !