Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-22

Jamshedpur News: हाथी घोड़ा मन्दिर में दूसरी सोमवारी पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

Jamshedpur News: जमशेदपुर 21 जुलाई 2025 को शिव हनुमान मंदिर के अध्यक्ष मोहन साव पारस जी के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दूसरी सोमवारी पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया ।

कलश यात्रा हाथी घोड़ा मन्दिर घाट साकची से जल लेकर बस स्टैंड, होम पाईप भुइयांडीह, लकड़ी टाल,लिटी चौक होते हुए नंदनगर बाबूडीह शिव हनुमान मंदिर पहुंच कर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बोल बम ॐ नमः शिवाय हर हर महादेव का नारा लगाते हुए डीजे के धुन पर नाचते गाते हुए भोले बाबा पर जल अभिषेक किया गया।

इसके साथ भोले बाबा से प्रार्थना कि गई सभी शहर वाशी सुख समृद्धि एवं खुशहाल रहे, श्री मोहन साव पारस जी के द्वारा सभी शिव भक्तों के लिए भोग का प्रबंध भी किया गया था, सैकड़ों शिव भक्तों ने खीर का प्रसाद ग्रहण किए ,इस बीच अनेकों शिव भक्तों उपस्थित थे प्रमोद गुप्ता, विष्णु कुमार,चंदन कुमार,राजू कुमार, सुधीर कुमार,कुंती देवी,लक्ष्मी कुमारी,आरती देवी,मीरा देवी , मधु देवी आदि।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !