Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-21

Shravani Mela 2025: झारखंड के देवघर में दूसरी सोमवारी के मौके पर बाबा धाम में भक्तों का दिखा जन सैलाब

Shravani Mela 2025: बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में सुबह 4:00 बजे पट खुलने के बाद से जितने भी श्रद्धालु रात्रि से लाइन में खड़े थे। उन्हें सोमवार को जल चढ़ाने का मौका मिला। रविवार को देर रात्रि तक सभी भक्त रूट लाइन में खड़े होकर रविवार को इंतजार करते दिखे।जैसे ही जलाभिषेक के लिए बाबा का पट खुला, वैसे ही लाइन में खड़े भक्तों को जिला प्रशासन ने जलाभिषेक के लिए छोड़ा।
सोमवार को सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लाखों में देखी जा रही है।भीड़ को देखते हुए मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं ने कहा कि पट खुलने के बाद भी उन्हें ढाई से तीन घंटा तक लंबा इंतजार करना पड़ा। रात्रि में कई घंटों तक लाइन में खड़ा होने के बाद पट खोलना के बाद भी सुबह में उन्हें दो से ढाई घंटे जल चढ़ाने के लिए खड़ा रहना पड़ा। 
मंदिर में मौजूद पंडा और पुरोहितों ने कहा कि सभी सोमवार बेहद खास होते हैं, लेकिन बांग्ला पंचांग शुरू होने के बाद दूसरा सावन बेहद खास है।पुरोहितों ने कहा कि आज भीड़ होने का मुख्य कारण यह भी है। कि बंगाल और आसपास के क्षेत्र के शिव भक्त बाबा धाम पहुंच रहे हैं। जिस वजह से मंदिर में दूसरी सोमवारी को अत्यधिक भीड़ देखने को मिल रही है। 
धार्मिक जानकारी ने बताया कि दूसरी सोमवारी करने से भक्तों को धन का लाभ होता है। जो भक्त विधि विधान के साथ दूसरी सोमवारी का व्रत रखते हैं।वैसे भक्तों को अपने जीवन में आर्थिक तंगी से नहीं जूझना पड़ता है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए देर रात से ही सभी पदाधिकारी सभी चौक चौराहों पर अपने पदाधिकारी के साथ निगरानी बनाकर रखे हैं। ताकि कहीं भी सुरक्षा में किसी तरह की कोई चुक ना हो सके।
वही जो भी भक्त आ रहे हैं। वह बोल बम के नारे के साथ मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। और पूरा शहर बोल बम और हर हर महादेव के नारे से गूंज रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !