Jamshedpur Govindpur: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत अनंतनगर की रहने वाली त्रिशाला पाठक ने दिल्ली में अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और घर से निकलने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 4 फरवरी 2024 को दिल्ली साधनगर-2 के रहने वाले सौरभ कुमार से शादी. कॉम वेबसाइट के माध्यम से हुई थी, शादी के बाद त्रिशाला दिल्ली चली गई, जहां शुरूआत में सब कुछ ठीक था।
लेकिन कुछ ही महीनों के अंदर ससुरालवालों का व्यवहार बदल गया और उस पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से अत्याचार शुरू कर दिया था पीड़िता ने अपने पति सौरभकुमार के अलावा ससुर जयशंकर, सास रिंबूझा, ननद दीक्षा कुमारी और एक अन्य व्यक्ति तरूण सिंह को भी नामजद आरोपी बनाया है, सभी आरोपी मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के पीपरा स्थित निराला नगर डीजी कॉलोनी के निवासी हैं, जो वर्तमान में दिल्ली के साधनगर-2 में रहते हैं, महिला के अनुसार, शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष ने 2 लाख रुपये दहेज की मांग की,
मायके वालों ने यह रकम सौरभ कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दिया था। रकम मिलने के बावजूद त्रिशाला को राहत नहीं मिली, बल्कि ससुराल वालों का लालच और बढ़ता चला गया।
इसके कुछ समय बाद एक बार फिर 10 लाख रुपये की मांग की गई जब त्रिशाला के मायके पक्ष ने यह रकम देने से मना किया , तो ससुराल वालों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वे गोविंदपुर में जो उनका मकान है उसे बेचकर रकम दें और दिल्ली में बस जाएं, त्रिशाला के इनकार करने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा और उसको घर से निकाल दिया उसके ससुराल वालों ने
त्रिशाला ने इस पूरे मामले को लेकर थाने में रिर्पोट दर्ज किया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पीड़िता को न्याय दिलाने की पुलिस कौशिश कर रही है।