Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-20

Saraikela Kharsawan: राजनगर ईंचा ग्राम में तीन अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध देशी पिस्टल जिंदा गोली बरामद

Saraikela Kharsawan: सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईंचा ग्राम में तीन अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी की गई है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर बताया कि राजनगर थाना क्षेत्र के ईचा ग्राम में कुछ अपराधकर्मी हथियार के साथ एक घर में घुसने का प्रयास कर रहे हैं, तथा लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य आए हैं। इसको लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों में विरेंद्र सिंह कुंतीया, पिटु कुमार रक्षित और आकाश हेम्ब्रम शामिल हैं। इनके पास से एक अवैध देशी हथियार पिस्टल, एक 9mm जिंदा गोली, चार मोबाइल, एक एयरपॉड, एक चिलम और घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

पुलिस ने इन अपराधकर्मियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे एक घर में घुसकर सामानों की चोरी/लूटपाट करने की योजना बना रहे थे। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि उक्त अभियुक्त लूट और रंगदारी के कई कांडों में आरोप पत्रित हैं।पुलिस की इस कार्रवाई से लूटपाट की बड़ी घटना को रोकने में सफलता मिली है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !