Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-20

Bihar Police Big Action: बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर से 301 किलो गांजा बरामद

Bihar Police Big Action: मधुबनी जिला के साहरघाट थाना ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गांजा तस्करी के एक मामले में 301 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर, ट्रॉली और मोबाइल भी जब्त किया है।

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें तस्करी का गांजा नेपाल के रास्ते डिघिया होकर सीतामढ़ी ले जाया जा रहा था। इस संबंध में साहरघाट थाना परिसर में बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि शनिवार सुबह साहरघाट थाना को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

थाना के सामने एनएच-227 पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां बालू लदे एक ट्रैक्टर को रोका गया। पूछताछ के दौरान ट्रैक्टर चालक भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। जब ट्रैक्टर की ट्रॉली में लदे बालू को हटाया गया, तो उसके अंदर छुपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

बरामद गांजा के 58 पैकेट थे, जिनमें प्रत्येक का वजन 5 किलोग्राम था। कुल वजन 301 किलो 200 ग्राम मापा गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन टोल दिघिया गांव निवासी मनीष कुमार गिरी के रूप में की गई है। डीएसपी ने बताया कि गांजा तस्करी में कुल सात लोग शामिल थे, जिनकी पहचान कर ली गई है। तस्करों का एक स्कॉर्पियो वाहन ट्रैक्टर को स्कॉट कर रहा था, जिसे देख फरार होने में सफल रहा। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !