Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-20

Ramgarh Police Big Success: भूरकुंडा पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, पकड़े गए चारों अपराधी पांडे गिरोह से ताल्लुक रखते हैं

Ramgarh Police Big Success: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भुरकुंडा के जुबली कॉलेज में भवन निर्माण के द्वारा 12 जुलाई को कुछ अपराधियों के द्वारा भवन का काम कर रहे मुंशी और मजदूरों को गोली मारने की धमकी देकर कर रुकवाने और रंगदारी मांगने को लेकर हवा फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना को अंजाम दिया गया था।

इसके बाद रामगढ़ एसपी के द्वारा एक टीम गठित की गई लगातार छापामारी की जा रही थी, इसी बीच रामगढ़ एसपी को गुप्त सूचना मिली की जुबली कॉलेज अपराधी जाकर दोबारा धमकी दे रहे हैं।

सूचना मिलते ही भुरकुंडा पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद भूरकुंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों अपराधियों को पकड़ लिया।

 गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शुभम कुमार उर्फ बिट्टू उर्फ चुसनी, धरम करमाली, श्रवण कुमार गंजू, विशाल सिंह बाबू सभी हजारीबाग क्षेत्र के गिद्दी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
 अपराधियों के पास से देसी कट्टा, तो जिंदा कारतूस, तो मोटरसाइकिल,और एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किए गए. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !