Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-20

Bokaro News: पड़ोसी ने किया दो सगी बहनो की बेरहमी से पिटाई, आरोपियों के खिलाफ थाना प्रभारी ने नहीं उठाया कोई कदम

Bokaro News: बोकारो के चास प्रखण्ड मे दो सगी बहनो की बेरहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला चास के इस्पात कॉलोनी का है, इस्पात कॉलोनी की रहने वाली अंशिका राज कि माने तो वह अपने पिता के हिस्सेदारी की जमीन पर बने घर मे प्लास्टर करवा रही थी।

घर के बाहर मे बालू भी रखा गया था, इस बीच अचानक पडोसी अंकित कुमार व अलोक ठाकुर, श्याम नारायण, समेत सात लोग आये एवं ज्योति कुमारी, अनीता कुमारी को घसीटते हुए घर मे ले गए जहाँ उनके दोनों बहनो की कपडे भी फाड़ दिए। दोनों बहनो के साथ मारपीट की।

पीड़िता का आरोप है कि जब वह थाना गई तो आरोपियों के खिलाफ थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला को लेकर जब एसपी कार्यालय पीड़ित परिवार पहुंचा तो तब रीडर ने संज्ञान लेकर सदर अस्पताल मे भर्ती करवाया। उन दोनों सगी बहनों का इलाज चल रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !