Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-20

Jamshedpur Jugsalai: जुगसलाई में बिना ट्रेड लाइसेंस व अतिक्रमण करने वालों पर चला नगर परिषद का डंडा, कई दुकानों पर जुर्माना

Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद ने बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित हो रही दुकानों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड स्थित छह दुकानों पर कुल आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जिन प्रतिष्ठानों पर यह कार्रवाई हुई उनमें आशियाना डिजिटल होम, मां वैष्णो ज्वेलर्स, मोती स्टोर, मुस्कुराहाट डेंटल क्लीनिक, फूड कोर्ट और डायमंड शामिल हैं।


नगर परिषद की टीम ने सभी दुकानदारों को जल्द से जल्द वैध ट्रेड लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया है। इस अभियान में राजस्व निरीक्षक उमेश प्रजापति, राहुल कुमार दास, नसीम अख्तर, दिनेश कुमार, बुधेश्वर मंडल समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।


वहीं, गणगौर स्वीट्स पर दुकान के बाहर अतिक्रमण करने के आरोप में दो हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया। कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान के निर्देश पर नगर परिषद की टीमें अब रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में जांच अभियान चलाएंगी।

इसी के साथ सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी ऑन द स्पॉट जुर्माना वसूला जा रहा है। इस अभियान से इलाके में स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में नगर परिषद की सक्रियता स्पष्ट नजर आ रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !