Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-20

Giridih Sadar Hospital: सदर अस्पताल परिसर में परिजनों का जमकर हंगामा, चिकित्सक एवं कर्मियों पर गंभीर आरोप

Giridih Sadar Hospital: जानकारी देते हुए बगोदर प्रखंड के तारानारी निवासी हुलास विश्वकर्मा ने बताया कि 8 दिन पूर्व यहां ऑपरेशन के माध्यम से उनकी बहन का प्रसव हुआ था।

इसके बाद से वह अभी तक यहां एडमिट है। स्थिति यह हो गई है कि उनकी बहन का ऑपरेशन पक गया है और पस का बहाव हो रहा है। यहां के चिकित्सकों द्वारा उन्हें एक बार भी नहीं जानकारी दिया गया और जब अब स्थिति गंभीर हो गई तो उन्हें रेफर करने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ऑपरेशन के नाम पर उनसे 5000 रुपए भी लिए गए हैं।


वहीं प्रसूता की मां सहित दूसरे प्रसूता के परिजन ने भी बताया कि उनकी बेटी के साथ भी ऐसा ही हुआ है। ऑपरेशन के बाद चिकित्सक की लापरवाही से ऑपरेशन पक चुका है। यहां के किसी भी कर्मी को वह लोग प्रसूता की समस्या बताते हैं, तो कोई उनकी बात को नहीं सुनता है। उन्होंने चिकित्सक और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का मांग किया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !