Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Dhanbad News: उपायुक्त की पहल पर मोहलबनी बिरसा पुल की मरम्मत पूरी, बारिश में आवागमन हुआ सुगम

Dhanbad News: धनबाद जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। दामोदर नदी पर स्थित मोहलबनी बिरसा पुल की मरम्मत कार्य आज पूरी कर ली गई है। यह कार्य सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन IAS की त्वरित पहल पर संभव हो सका।
दरअसल, लगातार बारिश के कारण पुल पर गड्ढों में जल-जमाव हो गया था, जिससे राहगीरों और खासकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। गड्ढों के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी होते-होते टली थीं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए एनएच डिविजन के कार्यपालक अभियंता को पुल की मरम्मत का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही विभाग द्वारा युद्धस्तर पर कार्य प्रारंभ किया गया और अल्प समय में पुल की जर्जर स्थिति को सुधारते हुए गड्ढों को दुरुस्त कर दिया गया।

अब यह पुल एक बार फिर से सुचारू रूप से आवागमन के लिए पूरी तरह तैयार है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की है, और बताया कि इससे न सिर्फ उनका सफर आसान हुआ है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी अब काफी हद तक कम हो गई है। इस त्वरित कार्रवाई ने यह एक बार फिर सिद्ध किया है, कि जिला प्रशासन जनसमस्याओं को लेकर संवेदनशील और जिम्मेदार है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !