Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Jamshedpur Chakulia Police In Action: चाकुलिया में चोरी कांड का खुलासा, 3.8 किलो चांदी और 47 ग्राम सोना बरामद, महिला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Chakulia: चाकुलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2006 में ओडिशा के रायगड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में चांदी और सोने के आभूषण बरामद किए हैं। इस मामले की मुख्य आरोपी नेहा सबर फिलहाल फरार है।


चाकुलिया के बाजपेई नगर स्थित गुलगुलिया पाड़ा में छापेमारी कर पुलिस ने गीता सबर नामक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके घर से 3.8 किलो चांदी और 47 ग्राम सोने के गहने बरामद हुए। चांदी के आभूषणों में पायल, चेन, अंगूठी, कमरबंध, माथा फूल, पोला, तच्छी और बेबी बल्ला शामिल हैं, जबकि सोने के आभूषणों में नेकलेस, लोकैट, बाली, अंगूठी और तख्ती मिले हैं।


पुलिस ने सबसे पहले फरार नेहा सबर के घर की तलाशी ली, जहां से चांदी जैसा एक बर्तन मिला। इसके बाद गीता सबर के घर छापा मारा गया। वहां एक बक्से से भारी मात्रा में जेवर, लोहे का सबल और धारदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में गीता बरामद गहनों का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि गिरफ्तार महिला पर चोरी के गहने छिपाने का आरोप है। वहीं मुख्य आरोपित नेहा सबर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !