Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Giridih One Day Protest: चार दिन बीत जाने के बाद भी आनंद यादव का सिर की बरामदी नहीं होने के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व बाजार में आक्रोश मार्च

Giridih One Day Protest: गावां हाट मैदान में भाकपा माले का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन एवं गाँवा बाजार में आनंद यादव के सिर बरामद नहीं होने के खिलाफ आक्रोश मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जीप सदस्य पवन कुमार चौधरी एवं संचालन माले नेता रंजीत राम ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आनंद यादव की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाकपा माले ने आनंद यादव के सिर बरामदी एवं उनके परिजनों के इंसाफ के लिए पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के नाम से चार सूत्री मांगो को लेकर अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

आनंद यादव के शर की बरामदी करने के साथ साथ दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें पुलिस - राजकुमार यादव
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि जिस तरह से आनंद यादव की हत्या किया गया मानवता और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है। आए दिन लगातार धनवार विधानसभा के अंदर हत्या एवं अपराधीक़ जैसी घटना चरम सीमा पर है, लेकिन यहां के विधायक और सांसद गूंगा बन कर बैठे हैं।
भाकपा माले जिला पुलिस अधीक्षक से मांग करती है, कि आनंद यादव के सिर को किसी भी हालत में खोज निकाला जाए और इस घटना में संलिप्त सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जाए नहीं तो जनता यहां के अपराधियों और प्रशासन से आर - पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। यहां की जनता नें लम्बे संघर्षो व कई साथियों के शहादत के बाद अपराधीयों से लड़कर इलाके में शांति कायम किया है, किसी भी हालत में अशांति बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
यदि मामले को जल्द से जल्द पूर्ण रूपेण उद्भेदन नहीं किया गया तो भाकपा माले पूरे जिले का चक्का जाम करेगी जिसका जवाब देह जिला के वरीय पदाधिकारी होंगे।मौक़े पर माले नेता नागेश्वर यादव, प्रखंड सचिव सकलदेव यादव, प्रखंड सचिव तिसरी मुन्ना राणा, पंचायत समिति सदस्य अकलेश यादव,अभिमन्यु यादव, मुस्लिम अंसारी, संजय दास, सुखदेव यादव, भूषण यादव, दिलिप कुमार, सिकंदर कुमार समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !