Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Illegal Sand Transport Kandra: अवैध बालू परिवहन पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, कांड्रा में मचा हड़कंप

कांड्रा: सरायकेला जिले में अवैध खनन पर जिला प्रशासन द्वारा एक और बड़ा कदम उठाया गया। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर के नेतृत्व में चौका-कांड्रा मुख्य मार्ग पर देर शाम विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान टीम ने दो हाईवा वाहनों को रंगे हाथ पकड़ा, जो अवैध रूप से बालू परिवहन में  पाए गए। दोनों वाहनों को हिरासत में ले कर कांड्रा थाना को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस अभियान के दौरान प्रशासन की सख्ती और तत्परता साफ नजर आई, जिसने यह स्पष्ट कर दिया कि अब जिले में अवैध बालू कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में खलबली मच गई है।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस तत्परता का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि जिले में अवैध खनन और पर्यावरण  पर प्रभावी रोक लग सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !