Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-18

Jamshedpur Golmuri Firing: गोलमुरी में स्कूटी सवार पर फायरिंग, बाल बाल बचा युवक, एक संदिग्ध गिरफ्तार

Jamshedpur: गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी में शुक्रवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने एक्टिवा स्कूटी से जा रहे एक युवक पर फायरिंग कर दी। यह घटना रात 8:45 से 9:00 बजे के बीच सीपी कबीर क्लब के पास हुई। फायरिंग का शिकार बने लोचन कुमार नामक युवक सौभाग्य से बाल बाल बच गए, क्योंकि गोली उन्हें नहीं लगी।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया, जो घटनास्थल के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह युवक फायरिंग से पहले क्षेत्र की रेकी कर रहा था। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।


पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है। शुरुआती जांच में इस वारदात को कुख्यात रवि खेड़ा गिरोह से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि अब तक पुलिस ने किसी गिरोह का आधिकारिक रूप से नाम नहीं लिया है।

फिलहाल पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है और गिरफ्तार युवक से पूछताछ के आधार पर मामले की गहराई से जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !