Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-18

Palamu News: मनातू प्रखंड कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का एक दिवसीय धारणा प्रदर्शन

Palamu News: पंचायती राज्य व्यवस्था के तहत पंचायतों को उनका हक अधिकार मिले और 15वीं वित्त की राशि समेत अन्य अधिकार,जिससे पंचायतों का विकास कराया जा सके के लिए मनातू प्रखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मनातू प्रखंड प्रमुख गीता देवी एंव संचालन विशुनदेव यादव ने किया। पंचायत प्रतिनिधियों की प्रमुख मांगों में मुख्य रूप से पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों और सुविधाओं में वृद्धि, वित्तीय सशक्तिकरण और विकास कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना शामिल था। 
धरना प्रदर्शन में सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पांकी मध्य से जीप सदस्य खुशबू कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र में वोट की बड़ी ताकत है इसी वोट से पंचायत प्रतिनिधि और विधायक संसद चुने जाते है।उनके लिए फंड की कोई कमी नही होता, फिर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सौतेला ब्यवहार क्यों किया जाता है।प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पंचायत राज अधिनियम में संशोधन कर त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की। 
प्रदर्शन के दौरान, प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। 
यह धरना प्रदर्शन पंचायत प्रतिनिधियों के सशक्तिकरण और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
मौके पर मनातू प्रमुख गीता देवी ने कही जिस आशा और उम्मीद के साथ जनता हमलोगों को जीताकर भेजी है हम जनप्रतिनिधि जनता के विश्वास के प्रति खरा नही उत्तर पा रहे है क्योंकि राज्य सरकार की ओर से जो पैसा मिलना चाहिए नहीं मिल पा रहा है. बंशी खुर्द पंचायत के पूर्व मुखिया उदय सिंह ने कहा ब्लॉक में जनप्रतिनिधियो को मान सम्मान नहीं दिया जाता,बिचौलिया हावी है इसमें सुधार की आवश्यकता है. अगर इसमें तत्काल सुधार नहीं किया गया तो अगला प्रदर्शन प्रखंड कर्मियों के खिलाफ ही होगा. मौके पर मुखिया किरण देवी, प्रमिला देवी , बंधु भुईयां, अनुज प्रसाद, कुसमी देवी, भीम सिंह, प्रदीप कुमार , प्रमोद सिंह, धनमंती देवी, संजू पासवान,पूनम देवी, कर्णदेव उरांव के अलावा पंचायत जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !