Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-18

Jamshedpur AJSU Protest: सड़क की दुर्दशा पर आजसू का अनोखा विरोध, कहा - सुधार नहीं तो होगा जोरदार आंदोलन

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के लुवाबासा क्षेत्र में मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति के खिलाफ आजसू पार्टी ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। छोटा गोविंदपुर चांदनी चौक रोड स्थित पानी से भरी सड़क पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने धान की रोपनी कर सरकार के प्रति नाराजगी जताई।


इस प्रतीकात्मक विरोध का नेतृत्व कर रहे आजसू पार्टी के जिला वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि सड़क की बदहाल हालत के कारण आम लोगों, खासकर स्कूली बच्चों, को भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर बने गड्ढों और पानी की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने सरकार से इस ओर अविलंब ध्यान देने की मांग की।


आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सड़क मरम्मत का कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा, “जरूरत पड़ी तो आजसू कार्यकर्ता सड़कों पर हल चलाकर सरकार को नींद से जगाएंगे। यह आंदोलन सरकार के लिए चेतावनी है कि जनता के मुद्दों को अनदेखा नहीं किया जा सकता।”

इस प्रदर्शन में कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें संजय मलाकार, अप्पू तिवारी, अमल महतो, श्रवण सिंह सरदार, मंजू राज, मनोज ठाकुर, अरुप मलिक, मृत्युंजय सिंह, सुधीर सिंजारा, संगीता सिंह, प्रवीण प्रसाद, संतोष महतो, शैलेन्द्र सिन्हा, राजा दत्ता, नीलेश मलाकार और पुष्पा देवी जैसे नाम प्रमुख रहे।

आजसू पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि सड़क की मरम्मत जब तक शुरू नहीं होगी, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !