Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-18

Flooded roads Gamharia: गम्हरिया में जलजमाव को लेकर ग्रामीणों का प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन, समाधान की मांग तेज

आदित्यपुर नगर निगम सांई नगर वार्ड 6 में जल जमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य के नेतृत्व में गम्हरिया प्रखंड सह अंचल में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि सांई नगर में पिछले एक माह से जल जमाव की स्थिति बरकरार है, जिसके कारण  बस्ती वासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जल जमाव को स्थिति के कारण पानी घरों में घुस रही है।

 प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने इस संबंध में लिखित शिकायत प्रखंड मुख्यालय में दी थी, लेकिन इसके बाद भी आज तक इस समस्या को दूर करने का प्रयास नहीं किया गया।

 इसी कारण को लेकर ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हुए हैं।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव की समस्या एक आम समस्या हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 नगर निगम प्रशासक को इस समस्या का समाधान करने के लिए  ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
वहीं अंचल अधिकारी ने स्थल जांच कर समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने कि बात कही।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !