Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-18

Chaibasa youth murder: चाईबासा युवक की हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

चाईबासा न्यू कॉलोनी नीमडीह निवासी सुमित यादव की गोली मारकर की गई हत्या को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। मामले में चाईबासा सदर थाना पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं, जहां पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस 24 से 48 घंटे के भीतर आपराधिक मामलों का खुलासा कर रही है, चाईबासा पुलिस महज जांच का राग अलाप रही है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने संदिग्धों के नाम और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए हैं, बावजूद इसके किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया जा रहा है, जिससे परिवार में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

हताश परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और जल्द न्याय की मांग की।

परिजनों ने कहा—

> हम पांच दिनों से न्याय के लिए भटक रहे हैं। पुलिस को सबूत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हमारा परिवार भय के माहौल में जी रहा है। हमें उम्मीद है कि एसपी जल्द कार्रवाई कर हमें न्याय दिलाएंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !