सरायकेला खरसावां में बीती रात राजनगर थाना क्षेत्र के केसरगाडिया गांव में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। टाटा- चाईबासा मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसा की भयावहता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि युवक का चेहरा और शरीर बुरी तरह खराब हो गया है, जिससे उसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो गया है।
चश्मदीदों का कहना है कि टाटा-चाईबासा मार्ग पर रातभर भरी मालवाहक वाहनों की आवाजाही होती रही है, जिस कारण शव के अंग सड़क पर पूरी तरह फैल गए। गुस्साए लोगों ने सुबह सड़क जान कर विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगो के आक्रोश को शांत कर स्थिति को नियंत्रण में लाया। उसके बाद सड़क पर बिखरे मृतक के अंगों को एकत्र कर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
फ़िलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के थानों में भी गुमशुदा की रिपोर्टों को खंगाला जा रहा भी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, जिससे वाहन और उसकी चालक की पहचान की जा सके।
यह हादसा न केवल एक परिवार के लिए त्रासदी है, बल्कि यह क्षेत्र की याताया व्यवस्था और सुरक्षा उपायों पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है ।