Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-17

Jamshedpur Fire Safety Mock Drill: स्कूल और पेट्रोल पंप परिसरों में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित, जागरूकता का दिया गया संदेश

Jamshedpur: जिले में अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को केन्द्रीय विद्यालय, परसुडीह में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान छात्रों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग और सुरक्षित निकासी की विधियों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।


अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य स्कूल कर्मियों और छात्रों में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तत्परता और सतर्कता की भावना विकसित करना है। मौके पर अग्निशमन कर्मियों ने डेमो के जरिए बताया कि कैसे किसी आकस्मिक अग्निकांड की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।


इसी क्रम में जिले के विभिन्न पेट्रोल पंप परिसरों, भारत पेट्रोलियम (सिदगोड़ा व टेल्को), सूरज ऑटोमोबाइल (टेल्को), इंडियन ऑयल (गोलमुरी) और ऑटो सर्विस (हिंदुस्तान पेट्रोलियम, गोलमुरी) में भी मॉक ड्रिल और सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इन प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के उपयोग, सतर्कता बरतने के तरीकों और त्वरित प्रतिक्रिया की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में प्राथमिक स्तर पर तत्परता बनी रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !