Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-17

Babulal Marandi: छह वर्षों के बाद तरुण कुमार गुप्ता की भाजपा में घर वापसी, बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता

Babulal Marandi: लगभग छह वर्षों के निष्कासन के बाद जामताड़ा के वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गुप्ता की भारतीय जनता पार्टी में जोरदार वापसी हुई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने गिरिडीह स्थित आवास पर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
तरुण कुमार गुप्ता जामताड़ा जिले की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे दो बार निर्दलीय और दो बार भाजपा के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा वे जामताड़ा जिला 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
भाजपा में पुनः शामिल होने के बाद तरुण कुमार गुप्ता ने कहा, "पार्टी ने जिस भरोसे के साथ मुझे पुनः शामिल किया है, मैं उस पर खरा उतरूंगा। संगठन जो भी दायित्व देगा, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा और पार्टी को मजबूती प्रदान करूंगा।"
इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तरुण कुमार गुप्ता जैसे अनुभवी नेता की वापसी भाजपा के लिए सकारात्मक संकेत है। "वे कुछ वर्षों के लिए पार्टी से भले ही अलग हो गए थे, लेकिन अब उनकी घर वापसी हुई है, जो हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। उनके जुड़ने से न केवल जामताड़ा बल्कि संथाल परगना क्षेत्र में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी," उन्होंने कहा।
गौरतलब है कि संथाल परगना भाजपा के लिए एक चुनौतीपूर्ण क्षेत्र रहा है और इस क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी लगातार प्रयासरत है। ऐसे में तरुण गुप्ता जैसे जमीनी नेता की वापसी से भाजपा को रणनीतिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !