Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-16

Jamshedpur Bistupur Firing Case: आरोपी आजाद गिरी ने कोर्ट में किया सरेंडर, विधायक प्रतिनिधि गोलीकांड में नया मोड़

Jamshedpur: बिष्टुपुर स्थित खाओ गली में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले में एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस घटना में शामिल एक फरार आरोपी आजाद गिरी ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।


गौरतलब है कि इस गोलीकांड में विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह को गोली मारी गई थी, जिससे पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया था। घटना के बाद से पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।


पुलिस के बढ़ते दबाव और गिरफ्तारी की आशंका के चलते आजाद गिरी ने कोर्ट में सरेंडर किया। सूत्रों के मुताबिक, सरेंडर से पहले आजाद गिरी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए खुद को निर्दोष बताया है।

फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच को और तेज कर रही है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनके खिलाफ भी ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !