Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-16

Jamshedpur News: रेलवे ने मकदमपुर से तोड़ा आधा दर्जन झोपड़ी, रेलवे जमीन से अवैध कब्जा हटाने का था अभियान

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने बुधवार को परसूडीह के मकदमपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर आधा दर्जन झोपड़ी नुमा घर को तोड़ दिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। 

बताया जाता है कि नई लाइन बिछाने की योजना से रेलवे ने पहले सभी को नोटिस दिया था। अतिक्रमण हटाने का स्थानीय लोगों ने विरोध नहीं किया। जानकारी के अनुसार रेलवे इंजीनियरिंग विभाग आने वाले सप्ताह में इलाके में रेलवे जमीन से अवैध कब्जा हटाने का अभियान चलाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !