Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-15

Jharkhand crime news: गिरिडीह में खौफनाक वारदात,चचेरे भाई ने की युवक की सिर कलम कर हत्या, धड़ मिला सिर अब भी लापता

गिरिडीह (झारखंड) — गावां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय युवक आनंद कुमार यादव की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतक शनिवार को देर रात से लापता था और परिजनों द्वारा गावां थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मृतक के चचेरे भाई कमलेश यादव (38 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने चाकू से आनंद की गला रेत कर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

मंगलवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से मृतक का धड़ बरामद किया, लेकिन अब तक सिर का पता नहीं चल पाया है। इस खौफनाक हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस हत्याकांड के पीछे के मकसद की जांच में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !