Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-13

Jamshedpur Sonari Violence: पड़ोसी विवाद में खूनी हमला, छह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के न्यू ग्वाला बस्ती काली मंदिर के पास शनिवार देर रात पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भीम यादव उर्फ सरल यादव पर उसी के छह पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी, डंडे और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भीम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


घायल भीम यादव की शिकायत पर पुलिस ने विजय यादव उर्फ पटेल यादव, जितेंद्र यादव, सुरेमन यादव, सत्येंद्र यादव, संतोष यादव उर्फ मोटू और संजय यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से तनातनी थी। शनिवार रात इस विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आरोपियों ने मिलकर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !