Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-12

Jamshedpur CO Hearing: भू-विवाद मामलों के त्वरित समाधान के लिए अंचल स्तर पर रोजाना हो रही जनसुनवाई, अब तक 238 मामलों का निष्पादन

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में भू-विवाद से संबंधित नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर सभी अंचलों में प्रत्येक कार्य दिवस में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। अंचल अधिकारियों द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनी जा रही हैं और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।


शनिवार को जिले के विभिन्न अंचलों में कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 09 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, 03 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं और 09 मामलों में जांच की जा रही है।


अब तक इस जनसुनवाई पहल के तहत कुल 283 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 238 मामलों का निष्पादन कर आवेदकों को राहत प्रदान की जा चुकी है। शेष 43 मामलों पर कार्रवाई जारी है।

उपायुक्त सत्यार्थी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन समयबद्ध, पारदर्शी और न्यायसंगत तरीके से किया जाए, ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके और प्रशासन पर विश्वास बना रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !