Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-12

Big Revelation In Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे का बड़ा खुलासा, टेकऑफ के कुछ सेकेंड बाद ही बंद हो गए थे विमान के इंजन

Big Revelation In Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की पहली रिपोर्ट सामने आ गई है। एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट्स में पता चला है कि टेकऑफ के कुछ सेकेंड बाद ही विमान के दोनों इंजन अपने-आप बंद हो गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 का बोइंग 78708 ड्रीमलाइनर टेकऑफ करने के 32 सेकेंड बाद जमीन पर गिर गया था। बता दे इस हादसे में 241 यात्रियों की मौत हो गई थी।रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट 42 सेकंड पर अधिकतम दर्ज की गई 180 नॉट्स की गति हासिल की। इसके तुरंत बाद इंजन 1 और इंजन 2 के ईंधन नियंत्रण स्विच बंद हो गए। ध्यान देने वाली बात है कि दोनों के बंद होने में केवल एक सेकंड का अंतर था।साथ ही ये भी जानकारी मिली है कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में एक पायलट दूसरे से पूछ रहे है कि उसने स्विच बंद क्यों किया।जहां दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया।हालांकि, इंजन 1 कुछ हद तक चालू हो गया, लेकिन इंजन 2 चालू नहीं हो सका और विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। जहां विमान दुर्घटना में 241 मासूम यात्रियों ने अपनी जान गंवा दी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !