Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2025-07-11

Sawan 2025: सावन की उमंग में डूबा तुलसी भवन, महिला साहित्यकार संस्था ने मनाया सावन महोत्सव

Sawan 2025: जमशेदपुर महिला साहित्यकार संस्था के द्वारा आज तुलसी भवन में सावन माह के आगमन पर भव्य ‘सावन महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचा दी।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और सावन गीतों से हुई, जिसके बाद झूला झूलने की परंपरा का निर्वहन किया गया। महिलाओं ने हरि रंग की साड़ियों में सजकर पारंपरिक लोकगीतों और झूले के साथ सावन के आगमन का स्वागत किया। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासमय हो गया।
इस अवसर पर संस्था की प्रमुख सदस्यों ने कहा कि सावन माह भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है, खासकर महिलाओं के लिए यह महीना आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रतीक होता है। इस दौरान महिलाएं एक-दूसरे के साथ मिलकर गीत-संगीत, भजन-कीर्तन, मेंहदी, राखी निर्माण और पारंपरिक खेलों का आयोजन करती हैं।
झूला उत्सव: महिलाओं ने पारंपरिक झूले पर झूलते हुए सावन के गीत गाए।
लोकगीत प्रस्तुति विभिन्न प्रतिभागियों ने सावन के लोकगीतों और भजनों की शानदार प्रस्तुति दी,सांवली श्रृंगार प्रतियोगिता पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर महिलाओं ने रैंप वॉक किया।
स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजन: कार्यक्रम में घर पर बने हुए पारंपरिक पकवानों का भी आनंद लिया गया। संस्था की अध्यक्ष ने बताया कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एकजुट करने और हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सावन महोत्सव न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह महिलाओं के सामाजिक और मानसिक सशक्तिकरण का भी माध्यम बनता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !