Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-21

Jharkhand Police Appointment: झारखंड के 437 उम्मीदवारों को चार सप्ताह में पुलिस नियुक्ति पत्र देने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Jharkhand Police Appointment: झारखंड के 437 उम्मीदवारों की पुलिस नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी 437 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाए.

स्वास्थ्य जांच में सभी उम्मीदवार सफल
जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने जीतेंद्र शर्मा बनाम राज्य सरकार मामले की सुनवाई की. सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि 3 जून 2026 के आदेश के बाद 437 उम्मीदवारों की स्वास्थ्य जांच कराई गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य जांच में सभी उम्मीदवारों को सफल घोषित किया जाए.

दस्तावेज सत्यापन के बाद मिलेगी नियुक्ति
कोर्ट ने उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों का सत्यापन पूरा कराने का भी निर्देश दिया है. दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य सरकार को नियुक्ति की बाकी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी. इसके बाद चार सप्ताह के अंदर सभी 437 उम्मीदवारों को पुलिस नियुक्ति पत्र जारी करना होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !