Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-21

Jharkhand DGP Appointment Rules: DGP नियुक्ति नियमावली पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, झारखंड सरकार रखेगी अपना पक्ष

Jharkhand DGP Appointment Rules: झारखंड में DGP की नियुक्ति से जुड़ी नियमावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 22 सितंबर को सुनवाई होगी. मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ करेगी.

नियमावली को हाईकोर्ट में दी गई थी चुनौती
मामला झारखंड में DGP की नियुक्ति के लिए बनाई गई नियमावली से जुड़ा है. बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की इस नियमावली की वैधता को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने मामले को हाईकोर्ट से अपने पास मंगा लिया. DGP नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है.

एमिकस क्यूरी ने नियमों पर उठाए सवाल
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मामले में Amicus Curiae ने अपनी राय अदालत के सामने रखी है. रिपोर्ट में नियमावली की दो धाराओं को सुप्रीम कोर्ट के पहले के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं बताया गया है. अब 22 सितंबर की सुनवाई में झारखंड सरकार को इन आपत्तियों पर अपना पक्ष रखना है. मामले में DGP नियुक्ति की प्रक्रिया और संबंधित नियमों को लेकर आगे की सुनवाई होने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !