Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित परिसदन भवन में रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का सिख भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.
संगठन में सिख समाज की भागीदारी का मुद्दा उठा
भाजपा के वरिष्ठ नेता सतबीर सिंह सुमो ने संगठन में सिख समाज की सम्मानजनक और प्रभावी भागीदारी का मुद्दा प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा. उन्होंने अल्पसंख्यक समाज तक सरकार और संगठन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पहुंचाने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की.
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना. उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार संवाद और सहभागिता को जरूरी बताया. साथ ही प्रतिनिधियों को रांची आकर भी अपनी बात रखने का आमंत्रण दिया.
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और समाज के बीच भाजपा की पहुंच को व्यापक बनाने पर चर्चा हुई. अल्पसंख्यक समाज को संगठन से और मजबूती से जोड़ने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.
ये नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री चंचल भाटिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, करमजीत सिंह कमें, कुलवंत सिंह संधू, हैप्पी सिंह और कुलवंत सिंह काते मौजूद रहे.