Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी का मामला सामने आया है. जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास बाइक सवार युवक एक महिला से मोबाइल छीनकर फरार हो गया. घटना के बाद महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.
धीरे-धीरे पास आया बाइक सवार
पीड़िता सुमन के मुताबिक, वह आशियाना इलाके से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान एक युवक बाइक से उनके पास पहुंचा.
बताया गया कि युवक पहले धीरे-धीरे उनके साथ चल रहा था. अचानक उसने बाइक की रफ्तार बढ़ाई और महिला के हाथ से मोबाइल झपट लिया.
21 हजार रुपये का था मोबाइल
सुमन के अनुसार, छीना गया मोबाइल Realme कंपनी का था. मोबाइल की कीमत करीब 21 हजार रुपये बताई गई है.
महिला ने बताया कि आरोपी ने उनसे कोई बातचीत नहीं की. उसने अचानक मोबाइल छीना और रोड नंबर 15 की तरफ भाग निकला.
CCTV से आरोपी की तलाश
दिनदहाड़े हुई झपटमारी के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है. पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक सवार युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है. आरोपी की पहचान होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी.