Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-20

Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान में पौधरोपण अभियान, 150 से ज्यादा पौधे लगाए गए, विधायक सरयू राय हुए शामिल

Jamshedpur News: पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को बागबेड़ा वायरलेस मैदान में पौधरोपण अभियान चलाया गया. डीबी रोड स्थित मैदान में आयोजित इस अभियान के दौरान 150 से ज्यादा पौधे लगाए गए. अभियान में पर्यावरण से जुड़े संगठनों के सदस्यों के साथ स्वयंसेवकों और पर्यावरण प्रेमियों ने भी हिस्सा लिया.

कई संस्थाओं के सदस्यों ने लिया हिस्सा
ग्रीन कैप्स फाउंडेशन, वृक्षित फाउंडेशन, सेवक संस्था और कोशिश एक मुस्कान से जुड़े लोगों ने पौधरोपण किया. अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए गए. आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ लोगों, खासकर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है.

विधायक सरयू राय ने भी किया पौधरोपण
कार्यक्रम में पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय भी शामिल हुए. उन्होंने पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर मौजूद लोगों से चर्चा की. उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करने पर जोर दिया. विधायक ने अभियान में शामिल स्वयंसेवकों का उत्साह भी बढ़ाया.

समाजसेवी शंकर सिंह रहे मौजूद
कार्यक्रम में समाजसेवी शंकर सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर लोगों को जागरूक किया. उन्होंने ऐसे जनहित के अभियानों को आगे भी जारी रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया.

पौधे लगाने के साथ देखभाल भी जरूरी
आयोजक संस्थाओं ने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही काफी नहीं है. लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण की नींव तैयार करता है.

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में साकेत सिंह, किशन, हनी परिहार, मोहित सिंह, अभिज्ञान भारद्वाज, दिलखुश, रोहित मिश्रा, नेहा, सोनम, सीधी, युवराज, जॉय, प्रथम और प्रणव समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !