Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-19

RIMS Ranchi Vacancy: RIMS में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की तारीख बढ़ी, अब 15 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

RIMS Ranchi Vacancy: रांची स्तिथ RIMS में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है. अब इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 तय की गई थी. अब संस्थान ने इसे बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दिया है. RIMS की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है. इस संबंध में संस्थान के Dean की ओर से आदेश जारी किया गया है.

आवेदन का मौका, इन बातों का रखें ध्यान
तारीख बढ़ने से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी, जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं. इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए भी उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय मिल गया है. RIMS ने असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पहले ही विज्ञापन जारी किया था. अब योग्य अभ्यर्थी 15 अक्टूबर तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी योग्यता, जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तों की जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !