Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-19

Ranchi Land Case: बड़गांई जमीन मामले में CM के आरोप गठन पर सोमवार को सुनवाई, शाम 4 बजे कोर्ट में होगी पेशी

Ranchi Land Case: रांची के बड़गांई की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़ा मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप गठन को लेकर PMLA की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई सोमवार को शाम 4 बजे तय की है. निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होंगे. इसके बाद उनके खिलाफ आरोप गठन के मुद्दे पर सुनवाई होगी.

15 आरोपियों पर पहले ही आरोप गठन
इस मामले में अदालत पहले ही अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह समेत 15 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन कर चुकी है. वहीं, राजकुमार पाहन और एक अन्य आरोपी के खिलाफ अभी आरोप गठन की प्रक्रिया बाकी है.

कई लोग मामले में आरोपी
मामले में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप समेत अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री और राजकुमार पाहन आरोपी हैं. इसके अलावा संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली और मोहम्मद सद्दाम हुसैन समेत अन्य लोगों के नाम भी आरोपियों में शामिल हैं. सोमवार की सुनवाई में अदालत आरोप गठन से जुड़े पक्षों को सुनेगी. इसके बाद मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया को लेकर निर्णय लिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !